माध्यमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक आकांक्षा स्तर पर विद्यालय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन

Authors

  • राम औतार सिंह माध्यमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक आकांक्षा स्तर पर विद्यालय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन

DOI:

https://doi.org/10.5281/zenodo.23364208

Keywords:

माध्यमिक स्तर, विद्यालय, विद्यार्थी, शैक्षिक आकांक्षा स्तर।

Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक आकांक्षा स्तर पर विद्यालय वातावरण के प्रभाव का वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण करना है। यह अध्ययन एक विवरणात्मक सर्वेक्षण शोध प्रारूप पर आधारित है। शोध के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु न्यादर्श के रूप में सरल यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा माध्यमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों से कुल 327 विद्यार्थियों (146 छात्र एवं 181 छात्राएँ) का चयन किया गया। आँकड़ों के संकलन के लिए विद्यालय वातावरण तथा शैक्षिक आकांक्षा स्तर मापनी नामक मानकीकृत शोध उपकरणों का उपयोग किया गया। एकत्रित प्राथमिक डेटा का सांख्यिकीय विश्लेषण करने के लिए मध्यमान, प्रमाणित विचलन, टी-परीक्षण तथा मानक त्रुटि जैसी विधियों का अनुप्रयोग किया गया। परिकल्पना के सांख्यिकीय परीक्षण हेतु निर्मित तीन में से दो उप-परिकल्पनाएँ क्रान्तिक अनुपात परीक्षण के आधार पर अस्वीकृत हुईं। यहाँ मध्यमान दर्शाते हैं कि उच्च विद्यालयी वातावरण सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों में अधिक शैक्षिक रुचि का विकास करता है। निम्न एवं मध्यम विद्यालयी वातावरण में अन्तर सार्थक नहीं है, परन्तु निम्न की अपेक्षा मध्यम एवं उच्च विद्यालयी वातावरण का सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षिक रुचि पर उच्च सकारात्मक प्रभाव पाया गया। परिकल्पना के सांख्यिकीय परीक्षण हेतु निर्मित तीन में से दो उप-परिकल्पनाएँ क्रान्तिक अनुपात परीक्षण के आधार पर अस्वीकृत हुईं। यहाँ मध्यमान दर्शाते हैं कि निम्न एवं मध्यम विद्यालयी वातावरण में अन्तर सार्थक नहीं है, परन्तु निम्न की अपेक्षा मध्यम एवं उच्च विद्यालयी वातावरण का सरकारी विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रों की शैक्षिक रुचि पर उच्च सकारात्मक प्रभाव पाया गया। परिकल्पना के सांख्यिकीय परीक्षण हेतु निर्मित तीन में से दो उप-परिकल्पनाएँ क्रान्तिक अनुपात परीक्षण के आधार पर अस्वीकृत हुईं। यहाँ मध्यमान दर्शाते हैं कि निम्न एवं मध्यम विद्यालयी वातावरण में अन्तर सार्थक नहीं है, परन्तु निम्न की अपेक्षा मध्यम एवं उच्च विद्यालयी वातावरण का सरकारी विद्यालय के छात्राओं की शैक्षिक रुचि पर उच्च सकारात्मक प्रभाव पाया गया।

Downloads 20 and Views 21

References

Published

2026-10-14

How to Cite

राम औतार सिंह. (2024). माध्यमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक आकांक्षा स्तर पर विद्यालय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन International Journal of Management, Engineering and Social Sciences,3(1), 100-105.
https://doi.org/10.5281/zenodo.23364208

Issue

Section

Articles